{"_id":"58405d884f1c1b0f1ede7943","slug":"the-information-given-out-rally-against-aids","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर दी एड्स से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर दी एड्स से बचाव की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में रैली निकालते स्वास्थ्यकर्मी और स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व एड्स दिवस पर जिला मुख्यालय समेत कई स्थानों पर जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. यूएस अधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी, एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ ही डा. ऊषा गुंज्याल, सेवानिवृत्त अपर निदेशक डा. एचबी भट्ट, विकास भंडारी, रेडक्रास सोसायटी की पूनम खत्री आदि शामिल थे। जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र परिसर में स्वास्थ्य विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला बार संघ के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, आरसी कोठारी, डा. एचबी भट्ट आदि ने विचार रखे। गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में प्रधानाचार्या नंदा रावत के नेतृत्व में एड्स जागरूकता विषय पर भाषण, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जीजीआईसी मूनाकोट में विज्ञान शिक्षिका रंजना पांडे के नेतृत्व में रैली निकली।
गणाईगंगोली में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने बाजार में रैली निकाली। कॉलेज परिसर में श्रमदान किया और गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में प्रधानाचार्य नीरज वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी योगेश भट्ट और छात्र-छात्राओं ने विचार रखे। उधर, गंगोलीहाट में जीआईसी के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में रैली निकाली। विद्यालय में सभा का आयोजन कर छात्र-छात्राओं ने विचार रखे। प्रधानाचार्य शिवदयाल ने छात्र-छात्राओं से एड्स के प्रति जागरूक रहने की अपेक्षा की। सभा के बाद एनएसएस के स्वयं सेवकों ने महाकाली मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। अध्यापक सुरेश कुमार, दिनेश पाठक, दयाकृष्ण बेदी, शेर सिंह बर्थवाल, राधाकृष्ण, मोहन टम्टा, बबीता उप्रेती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन