फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The influx of people to worship

पूजा को जाने वालों का तांता

Wed, 03 Aug 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 03 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
The influx of people to worship
धारचूला से गुंजी के लिए हेलीकाप्टर से जाने को तैयार सीमांत के लोग - फोटो : अमर उजाला

सीमांत के दारमा, चौदांस, व्यास घाटी के गांवों में इन दिनों लोकदेवता ह्या नमज्युंग, न्युंगटांग, देवी माता गबला, बप्पा, गुलच, थकपंग पूजा की धूम मची है। धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से बड़ी संख्या में लोग पूजा कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर रोजाना तीन-चार उड़ान भर रहा है। सीमांत के जनजातीय गांवों में अगस्त (श्रावण शुक्ल पक्ष से पूर्णिमा तक) विशेष पूजा होती है।

विज्ञापन


लोगों का मानना है कि श्रावण में  सभी देवी-देवता कैलास में शिव दर्शन को आते हैं, इसीलिए कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग के गांवों में इन दिनों विशेष पूजा होती है। पूजा में भाग लेने के लिए देश के अन्य शहरों में कार्यरत लोग भी अनिवार्य रूप से पहुंचते हैं। गर्ब्यांग, गुंजी, कुटी, दुग्तु, नागलिंग गांवों में इन दिनों पूजा के खास कार्यक्रम चल रहे हैं। इन कार्यक्रमों में भाग लेने का लोग प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


सीमांत के इन गांवों को पहुंचने के लिए पैदल रास्ते और सड़क मार्ग टूटने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही थी। पैदल दूरी ज्यादा होने से अधिकतर लोग पूजा में शामिल नहीं हो पा रहे थे। इधर, शासन ने धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी है। पायलट कर्नल प्रकाश चंद्र व्यास ने बताया कि यदि मौसम ने साथ दिया तो सेवा लगातार जारी रहेगी। कोशिश की जाएगी कि एक दिन में अधिक से अधिक लोग अपने गांव पहुंच सकें। गर्ब्यांग की पूर्व प्रधान भागेश्वरी देवी और कुटी के देवडांगर गोपाल सिंह कुटियाल ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित इलाकों के लिए सरकार का यह प्रयास सीमांत वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed