फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The husband had kept for longevity

पति की लंबी उम्र के लिए रखा करवा

Fri, 30 Oct 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Oct 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
The husband had kept for longevity
पति की दीर्घायु की कामना के लिए शुक्रवार को महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व उल्लास के साथ मनाया। दोपहर बाद नगर के विभिन्न मोहल्लों में सामूहिक पूजा हुई। महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखा। शाम से चांद के आने का इंतजार हो गया। यहां पर चांद के दर्शन शाम 8.40 बजे हुए। उसके बाद महिलाओं ने पति का पूजन किया और दीर्घायु की कामना की। तिलढुकरी में पंजाबी मूल के लोगों ने करवा चौथ को विशेष तरीके से मनाया। यहां पर करवा चौथ की परंपरा को पंजाब के व्यापारियों ने ही शुरू किया था। तिलढुकरी के लांबा भवन में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई। इनमें रीता साहनी, दीपाली साहनी, सौम्या लांबा, रीता लांबा, दीपिका भट्ट, उषा भट्ट, उज्जवला कोहली, शैल गुप्ता, मीनाक्षी समेत कई अन्य महिलाएं थी। जीआईसी रोड में भी महिलाओं ने समूह में पूजा की। तमाम स्थानों पर महिलाओं ने दिनभर भजन और कीर्तन आयोजित किए।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed