फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The house will be identified in the name of the daughter in Badalu

बड़ालू में बेटी के नाम से होगी घर की पहचान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The house will be identified in the name of the daughter in Badalu
पिथौरागढ़ का बड़ालू गांव। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। ग्रामसभा बड़ालू ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव के हर घर में बेटी के नाम से नेम प्लेट लगाने का निर्णय लिया है। गांव की बेटी निकिता चंद के एशियन बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ग्राम पंचायत ने यह निर्णय लिया है। घरों में बेटी के नाम की नेम प्लेट लगाने वाला राज्य का यह पहला गांव होगा।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक मुख्यालय से छह किमी दूर बड़ालू गांव के हर घर में जल्द बिटिया की नेमप्लेट दिखाई देगी। ग्रामसभा ने रविवार को बैठक कर इस मुहिम को शुरू करने का फैसला लिया है। वर्तमान मेें बड़ालू गांव की कुल आबादी 1100 है। गांव में 156 परिवार रहते हैं। ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी ने बताया कि देश में अब भी लोग बेटी के पैदा होने पर खुश नहीं होते हैं। बेटी की शिक्षा को लेकर भी लोग गंभीर नहीं दिखाई देते। ऐसे में गांव की बेटी निकिता के एशियन बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद बड़ालू का नाम देश में जाना जाने लगा है। उन्होंने कहा कि गांव के प्रत्येक घर में बेटी, बहू के नाम पर ग्राम सभा नेम प्लेट बनाएगी। गांव में आने वाले लोग बेटी के नाम से घर तक पहुंचेंगे। लोगों ने ग्रामसभा के अनूठे फैसले का स्वागत किया है। इस मौके पर महेश जोशी, बजीर चंद, अनिल कुमार, गब्बू चंद, खीमराज चंद, डीटी जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed