फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The hotel owner caught selling meat of sambar

सांभर का मांस बेचने वाला होटल स्वामी दबोचा

Tue, 03 Jan 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
The hotel owner caught selling meat of sambar
होटल स्वामी दबोचा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की एसओजी टीम ने घाट के पास मटेला बैंड पर दुर्लभ जंगली सांभर (जड़ेऊ) का मांस बेच रहे एक होटल मालिक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दस किलो मांस भी बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने एसओजी और वन विभाग के अधिकारियों को बताया कि उसने जंगल से इस सांभर को मारा था।

विज्ञापन


एसओजी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि कुछ लोगों ने यह जानकारी दी कि मटेला बैंड पर होटल चलाने वाला जगत सिंह भाट मंगलवार सुबह से अपने होटल में सांभर का मांस बेच रहा है। कुछ मांस को वह पकाकर और कुछ को कच्चा बेच रहा था। मौके पर पहुंची टीम ने उसके कब्जे से सांभर का मांस बरामद कर लिया। वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में एसओजी के मनमोहन भंडारी, यशपाल मेहता, अनिल मर्तोलिया, राजकुमार सिंह, वन विभाग के रेंजर दिनेश चंद्र जोशी, गौरव डोभाल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed