फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The historic Jolgibi fair will be held from November 14

14 नवंबर से होगा ऐतिहासिक जौलजीबी मेला

Sun, 21 Oct 2018 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 21 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
The historic Jolgibi fair will be held from November 14
जौलजीबी मेले को लेकर बैठक में चर्चा करते एडीएम व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक जौलजीबी मेला 14 से 24 नवंबर तक होगा। मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मेला मैदान जौलजीबी में एडीएम आरडी पालीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि मेले में विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले के दौरान स्टालों के निर्माण के लिए लोनिवि, सिंचाई विभाग के साथ ही विकासखंड धारचूला को जिम्मेदारी सौंपी गई। मेले के दौरान क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी ईओ धारचूला को दी गई। एडीएम ने कहा कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मदिरा की अवैध बिक्री रोकने, वाहनों की ओवर लोडिंग रोकने, पार्किंग व्यवस्था आदि के लिए पुलिस, आबकारी और परिवहन विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन


मेला स्थल पर 30 केवी क्षमता का विद्युत संयोजन 12 नवंबर तक करने के निर्देश दिए। मेले के दौरान भारत-नेपाल को जोड़ने वाले झुलापुल को रात 10.30 बजे तक खुला रखने के लिए एसएसबी एवं अन्य विभागों को आवश्यक पत्राचार करने के लिए कहा गया। बैठक में क्षेत्र प्रमुख राधा बिष्ट, एसडीएम आरके पांडेय, प्रधान दूतीबगड़ कमल चंद, प्रधान दातु खेड़ा भागीरथी देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, लीला बंग्याल, रुकुम सिंह बिष्ट, शकुंतला दताल, दौलत पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
पिथौरागढ़। मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले में जो भी सांस्कृतिक दल प्रतिभाग करना चाहते हैं, वह इसकी जानकारी मेलाधिकारी, एसडीएम धारचूला को लिखित रूप में पांच नवंबर तक उपलब्ध करा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed