फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The fuse of the pump house of Awanlaghat scheme blew, half the city was troubled.

Pithoragarh News: आवंलाघाट योजना के पंप हाउस का फ्यूज उड़ा, आधा शहर परेशान

Tue, 03 Feb 2026 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
The fuse of the pump house of Awanlaghat scheme blew, half the city was troubled.
पिथौरागढ़। आंवलाघाट पेयजल योजना के जजुराली पंप हाउस में फ्यूज उड़ने से आधे नगर में जलापूर्ति ठप रही और लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। परेशान लोगों को हैंडपंपों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने के साथ अन्य जरूरी कार्य करने पड़े।
विज्ञापन

नगर के अधिकांश हिस्सों में आंवलाघाट पंपिंग योजना से जलापूर्ति होती है। बीते सोमवार को योजना के जजुराली पंप हाउस में फ्यूज उड़ने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल रहने से पंप ठप हो गए और नगर के टैंकों में पानी नहीं पहुंचा। ऐसे में आधे नगर में जलापूर्ति ठप रही। लोनिवि, भाटकोट और बजेटी जोन में पानी की आपूर्ति बाधित रहने से खड़कोट, विवेकानंद कॉलोनी, बजेटी, सेरा, सिमलगैर सहित आसपास के क्षेत्रों की 40 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोग नलों से पानी आने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। मजबूरन लोगों ने हैंडपंपों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाई। जल संस्थान के मुताबिक, मंगलवार सुबह बिजली आपूर्ति सुचारु होने से पंपिंग शुरू हुई। टैंक भरने में समय लगने से लोगों को पानी के लिए बुधवार तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीवीआईपी काॅलोनी में टैंकर से बांटा पानी, आम लोग करते रहे इंतजार
नगर के भाटकोट में वीवीआईपी काॅलोनी है। यहां जिले के आला अधिकारियों का निवास है। आंवलाघाट योजना से जलापूर्ति ठप होने से जल संस्थान ने वीवीआईपी काॅलोनी में तो टैंकरों से पानी बांटा गया लेकिन नगर के अन्य प्रभावित क्षेत्रों के आम लोग पानी का इंतजार करते रहे।

कोट
सोमवार रात जजुराली पंप हाउस में फ्यूज उड़ने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई जिससे आंवलाघाट योजना से पानी लिफ्ट नहीं हो सका। बिजली आपूर्ति बहाल कर पंपिंग शुरू करा दी गई है। बुधवार से व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। - सुरेश जोशी, ईई, जल संस्थान, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed