फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The fourth Kumauni language conference will be held on 21 and 22 June

Pithoragarh News: 21 और 22 जून को होगा चतुर्थ कुमाउंनी भाषा सम्मेलन

Thu, 12 Jun 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Jun 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
The fourth Kumauni language conference will be held on 21 and 22 June
पिथौरागढ़। चतुर्थ कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन 21 और 22 जून को जिला पंचायत सभागार पिथौरागढ़ में होगा। आदलि कुशलि कुमाऊंनी मासिक पत्रिका की पहल पर आयोजित बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति गठित की गई।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने दुदबोलि कुमाऊंनी हमरो गौरव हमरि पछ्याण’ मुख्य विषय के साथ ही सात उप विषय लोक भाषाओंक महत्व और उनून बचूनकि जरवत, कुमाउंनीकि उपबोलि और हिंदी भाषा: पारंपरिक साम्यता और अंतर संबंध। आजतककि कुमाउंनी रचनाओंकि ब्यापकता मौलिकता और प्रभाव। नय शिक्षा नीतिः 2020 में लोक भाषानको स्थान और उनाेरो क्रियात्मक पक्ष। लोक भाषान का प्रसार में जनसंचार माध्यमनकि भूमिका । कुमाउंनीक विकास में लोकरत्न कवि गुमानी पंत क योगदान। नय पीढ़ीस कुमाउंनीक दगड़ जोड़नाक प्रयास: हमरि प्राथमिकता, तय किए गए। बैठक में देश भर से आने वाले साहित्यकारों, अतिथियों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शिक्षक चिंतामणि जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में मुख्य संरक्षक डॉ. अशोक कुमार पंत ने सम्मेलन की रूपरेखा रखते हुए कहा कि हम कुमाऊंनी के लिए जितना कार्य कर सकें वह कम है। इसलिए अपनी बोली/भाषा के लिए आयोजित होने वाले इस आयोजन को सफल बनाना हम सबका उद्देश्य होना चाहिए। सम्मेलन की मुख्य आयोजक डॉ. सरस्वती कोहली ने सभी से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रकाश पुनेठा, किशोर पंत, आशा जोशी, दिनेश भट्ट, गीता पंत, मंजूबाला, अनीता जोशी, नीरज जोशी, पीतांबर अवस्थी, राजीव जोशी, हेम पंत, अवनीश गड़कोटी, संदीप कुमार, महेश बराल, होशियार सिंह ज्याला आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed