{"_id":"6609e7941a17dcace708bfe4","slug":"the-forests-of-pamsyari-and-ghandhura-have-been-burning-for-three-days-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-111817-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीन दिन से सुलग रहे हैं पमस्यारी और घनधूरा के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीन दिन से सुलग रहे हैं पमस्यारी और घनधूरा के जंगल
Mon, 01 Apr 2024 04:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट और अस्कोट रेंज के अंतर्गत आने वाले पमस्यारी और घनधूरा के जंगल तीन दिनों से सुलग रहे हैं। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। अधिकतर कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगने के कारण वनों में लगी आग बुझाने में मुश्किलें आ रही हैं।
तहसील मुख्यालय से लगी हुई पमस्यारी वन पंचायत और कस्तूरा मृग विहार के घनधूरा रेंज के जंगल कई दिनों से आग की चपेट में हैं। वन विभाग के कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी होने के कारण वनों में लग रही आग पर काबू पाने में वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
वहीं वनों में लगातार लग रही आग से वन संपदा के साथ ही जंगली जानवरों के जीवन पर भी संकट गहरा गया है। वन रेंजर एमएस अल्मिया ने कहा कि जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद