फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The forest of Pamsyari has been burning for two days.

Pithoragarh News: दो दिन से जल रहा है पमस्यारी का जंगल

Fri, 20 Feb 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 20 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The forest of Pamsyari has been burning for two days.
 डीडीहाट के पमस्यारी के जंगल में लगी आग से उठता धुआं। संवाद
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। वन विभाग कार्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित पमस्यारी के जंगलों में आग लगी हुई है। बावजूद इसके विभाग की टीम आग बुझाने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। वनाग्नि से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो चुकी है और जंगलों की सुरक्षा के दावे हवाई साबित हुए हैं।
विज्ञापन

फायर सीजन शुरू होते ही जंगल धधकने लगे हैं और वनाग्नि को रोकने की सभी तैयारी सिर्फ खानपूर्ति साबित हुई है। दो दिन से धधक रहा पमस्यारी वन पंचायत का जंगल इसका प्रमाण है। यहां लगी आग से वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलते आग जंगल के दूसरी ओर बढ़ रही है। हैरानी है कि जंगलों की सुरक्षा करने का दावा करने वाला जिम्मेदार विभाग गायब है। जंगल से उठने वाला धुंआ नगर क्षेत्र में पहुंचने लगा है। धुएं के बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है।
विज्ञापन

जंगल में आग लगने से वन्य जीव भी नगर के आसपास आने लगे हैं। एसडीएम खुशबू पांडे ने कहा कि वन विभाग को जंगल में लगी आग बुझाने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग को जंगलों में लगी आग को बुझाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में रेंजर केएस रावत से वार्ता करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हुआ। क्षेत्र के लोगों ने भी वन विभाग से जल्द आग बुझाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed