फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The first child born on a farm in the district on New Year

पिथौरागढ़ में खेत में जन्मा वर्ष 2020 का पहला बच्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
The first child born on a farm in the district on New Year
खेत में जन्मे नवजात को एंबुलेंस से धारचूला अस्पताल में भर्ती किया गया। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ जिले में नव वर्ष 2020 के पहले दिन छह बच्चों ने जन्म लिया। इनमें नए साल के पहले पहर में रात दो बजे जन्म लेने वाला बच्चा खेत में पैदा हुआ। चार बच्चों ने जिला महिला अस्पताल में, जबकि एक महिला का प्रसव 108 कर्मियों ने घर में जाकर कराया।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस के जिला कोऑर्डिनेटर परमानंद पंत ने बताया कि धारचूला के बलुवाकोट क्षेत्र निवासी दीपक सिंह की पत्नी भावना को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने मंगलवार रात नौ बजे 108 को कॉल की।
विज्ञापन

एंबुलेंस को धारचूला से बलुवाकोट के लिए रवाना कर दिया गया लेकिन महिला के दूर गांव में होने से आधी रात तक भी परिजन सड़क तक नहीं पहुंचा पाए। जब 108 कर्मियों ने रात 12 बजे उस नंबर पर फोन किया तो महिला के पति ने उन्हें पैदल रास्ते में होने की जानकारी दी। इसके बाद एंबुलेंस में उपस्थित ईएमटी वीरेंद्र कुमार और चालक गौतम रात करीब दो बजे तक पैदल मौके पर पहुंचे तब तक महिला खेत में बच्चे को जन्म दे चुकी थी। इसके बाद 108 कर्मी जच्चा-बच्चा दोनों को एंबुलेंस तक लाए और रात तीन बजे सीएचसी धारचूला में एडमिट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनालीछीना के देवलथल क्षेत्र में पंकज कुमार की पत्नी पूनम का 108 कर्मियों मदन कुमार और दीपक चंद ने घर पर ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया।

जिला अस्पताल में चार बच्चों का हुआ जन्म
पिथौरागढ़। हरगोविंद पंत जिला महिला अस्पताल में नए साल के पहले दिन चार बच्चों ने जन्म लिया। बांस निवासी अंजू, धारचूला निवासी सपना, छेड़ा निवासी कविता और बांस निवासी दीप्ति ने जिला अस्पताल में पहली जनवरी 2020 को बच्चों को जन्म दिया। सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed