{"_id":"6a512b8d7b380da9ee0f9046","slug":"the-first-batch-of-kailash-mansarovar-pilgrims-entered-china-while-chanting-praises-to-lord-shiva-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-144119-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहले दल ने भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चीन में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहले दल ने भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चीन में किया प्रवेश
Fri, 10 Jul 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भगवान शिव के जयकारों और भारी उत्साह के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल ने लिपुलेख दर्रा पार कर चीन की सीमा में प्रवेश कर लिया है। सीमा पर चीनी अधिकारियों की ओर से यात्रियों के दस्तावेजों की सघन जांच की गई। डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को पहले दल ने सफलतापूर्वक दर्रे को पार कर आगे की यात्रा शुरू कर दी है।
आईटीबीपी के जवानों की मौजूदगी में चीन की तरफ से यात्रियों के दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि दल में 48 यात्री, एक चिकित्सा कर्मी, तीन किचन स्टाफ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दूसरा दल भी गुंजी पहुंच चुका है। यहां उनका मेडिकल होगा। इसके बाद वे आगे की यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मानसरोवर यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वहीं चीन में प्रवेश करने पर यात्री खुशी से झूम उठे।