फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The fire erupted in several Bugyalon Munsyari

मुनस्यारी के कई बुग्यालों में भड़की आग

Sun, 27 Dec 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़ Updated Sun, 27 Dec 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
The fire erupted in several Bugyalon Munsyari

खलियाटाप के आसपास स्थित रूई, गैरधार, रातापानी, कालामुनि, बनिक और गिरगांव के बुग्यालों में पिछले 24 घंटे से भीषण आग भड़की है। मुनस्यारी के आसपास आसमान काले धुंए से पट गया है। इन दिनों कस्तूरी मृग, हिमालयी भालू, तेंदुआ समेत अन्य जानवर ठंड से बचने के लिए घाटी वाले इलाकों को उतरते हैं। शिकारी उनको आग लगाकर घेर लेते हैं और मार गिराते हैं। इन बुग्यालयों में राज्य पक्षी मोनाल भी पाया जाता है। आग से उसके अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। आग को देखते हुए वन विभाग और तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन

 इन बुग्यालों में खरसू, तिमसु, ल्वेटा, बुरुंश आदि के पेड़ पाए जाते हैं। कस्तूरी मृग इन पेड़ों की पत्तियों को ही चारे के रूप में खाता है। आग से इन पेड़ों को भी खतरा पहुंच रहा है। वन रेंजर लवराज सिंह ने बताया कि आग बुझाने और आग लगाने वालों को पकड़ने के लिए वन दरोगा हयात सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मौके पर भेज दी गई है। इसके अलावा कुछ स्थानीय लोगों को भी भेजा गया है। ताकि वन्यजीव तस्करों को दबोचा जा सके। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को भी बुग्यालों में रवाना कर दिया गया है। इस बार बुग्यालों में आग लगाने की यह तीसरी घटना हो गई है लेकिन वन विभाग किसी भी तस्कर को नहीं पकड़ पाया है। शीतकाल में वर्षों से वनन्य जीव तस्कर यह हरकत कर रहे हैं लेकिन कभी भी कोई पकड़ में नहीं आ पाता।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed