फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The eyes of outside hunters on the leopards of the border

Pithoragarh News: सीमांत के तेंदुओं पर बाहर के शिकारियों की नजर

Fri, 16 Jun 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
The eyes of outside hunters on the leopards of the border
पिथौरागढ़। सीमांत के तेंदुओं पर बाहर के शिकारी नजर गढ़ाए बैठे हैं। यहां हमलवार तेंदुओं को आदमखोर घोषित करा उनको मारने में उन्हें अपना हित दिखाई दे रहा है। डीएफओ जीवन मोहन दोगड़े ने बताया कि तेंदुए को मारने के लिए अब बाहर से शिकारी नहीं बुलाए जाने के वह अपने सूत्रों को भड़का रहे हैं। यह सूत्र उनके कहने पर गांवों में तेंदुए के खौफ से अन्य लोगों को भयभीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम को एक ऐसे ही व्यक्ति का पता चला है जो ग्रामीणों को भड़का रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट के जाखनी उप्रेती में पिछले माह तेंदुए ने एक बालिका और बालक पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल बालक ने बाद में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया। क्षेत्र में दो तेंदुए पकड़ में आए। डीएफओ जीवन मोहन दोगड़े का कहना है कि जब दूसरा तेंदुआ पकड़ में आया तो उसकी गांव के लोगों और पीड़ित परिवार से पुष्टि कराई गई। तेंदुआ पकड़ में आने के दिन ही तीसरा तेंदुआ दिखाई देने की बात भी प्रचारित कर भय का माहौल बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि जंगल में तेंदुए होंगे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों से तेंदुए और अन्य वन्य जीवों से सावधान रहने और किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की है।
विज्ञापन

अभी भी गश्त कर रही है टीम
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के जाखनी उप्रेती गांव के आसपास अभी भी वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। डीएफओ जीवन मोहन दोगड़े का कहना है टीम को घटनास्थल के आसपास गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों से भी सतर्क रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed