फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The earthquake shook the marginal district of Pithoragarh

भूकंप के झटकों से हिला सीमांत पिथौरागढ़ जिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
The earthquake shook the marginal district of Pithoragarh
भूकंप का केंद्र। - फोटो : PITHORAGARH
सीमांत जिले में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मुनस्यारी में तीव्र झटके आने के बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकल पड़े। मुनस्यारी के नाचनी, मदकोट के अलावा डीडीहाट, मुवानी, थल, पिथौरागढ़ में भी लोगों ने झटके महसूस किए। 4.5 तीव्रता वाले भूकंप से कहीं किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े सात बजेे पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर की इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र 29.9 डिग्री नार्थ लैंग्टिट्यूट और 80.2 डिग्री ईस्ट लौंग्टिट्यूट में 10 किमी की गहराई में पिथौरागढ़ जिले में था। मुनस्यारी तहसील क्षेत्र में केंद्र होने से मुनस्यारी और नाचनी क्षेत्र में भूकंप के तीव्र झटके महसूस हुए। भूकंप आते ही मकानों के हिलने से लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। इसके बाद घबराए लोगों ने फोन पर एक-दूसरे की कुशल क्षेम भी पूछी।
विज्ञापन

मुनस्यारी के मालूपाती निवासी सोबन सिंह ने बताया कि भूकंप का इतना तीव्र झटका उन्होंने दशकों बाद महसूस किया। आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से कहीं किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed