{"_id":"699c9afcf20ac37ff009d9b4","slug":"the-doors-of-the-ent-room-remained-closed-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-138648-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ईएनटी कक्ष के दरवाजे रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ईएनटी कक्ष के दरवाजे रहे बंद
Mon, 23 Feb 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में ईएनटी कक्ष के दरवाजे चौथे दिन भी नहीं खुले। इस कारण नाक, कान और गले के मरीजों को इलाज नहीं मिल सका। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, यहां तैनात ईएनटी सर्जन की शिविर में ड्यूटी लगी है। ऐसे में यहां पिछले तीन दिन से इलाज बंद है। सोमवार को भी संबंधित मर्ज के मरीज परेशान रहे। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि मंगलवार से मरीजों को नियमित इलाज मिलेगा। संवाद
विज्ञापन