फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The district should be declared drought

जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए

Wed, 20 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
The district should be declared drought

विज्ञापन

देर से बारिश होने के कारण इस बार फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है, जिसे लेकर जिले के ग्राम प्रधानों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने, किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रधानों ने कहा कि इस बार मानसून सीजन में औसत से कम बारिश हुई।
 शीतकाल की बारिश इतनी विलंब से हुई है कि उसका अब कोई फायदा नहीं है। पहले ओलावृष्टि की मार झेल चुके किसानों पर अब सूखे की मार पड़ रही है। उन्होंने फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने, तत्काल सर्वे टीम गठित करने और मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन

यह भी कहा गया कि सूखा राहत देते समय पहले की तरह भेदभाव न किया जाए। डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि जिले के लिए विशेष पैकेज दिया जाए। किसानों से करों की वसूली भी न की जाए। प्रदर्शन में प्रधान विनोद देवलाल, राजेंद्र जोशी, जगदीश प्रसाद, मनीष भट्ट, कविता पुनेठा, आनंद रावत, कैलाश जोशी, हेमराज, गणेश दयाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed