{"_id":"5856b4da4f1c1b8261c05ec0","slug":"the-director-general-will-kunwar-honours-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवर को महानिदेशक ऑनर्स अवार्ड मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवर को महानिदेशक ऑनर्स अवार्ड मिलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 18 Dec 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी शिक्षक बहादुर सिंह कुंवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज धारचूला के चीफ एनसीसी अफसर बहादुर सिंह कुंवर का चयन एनसीसी के महानिदेशक ऑनर्स अवार्ड के लिए हुआ है। कुंवर को विशिष्ट कार्यों के लिए ये अवार्ड दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कुंवर को एनसीसी महानिदेशक कार्यालय से 28 नवंबर 2016 को जारी पत्र में अवार्ड के लिए चुने जाने की जानकारी मिली है। कुंवर 80 यूके एनसीसी बटालियन के पहले अफसर हैं, जिन्हें डीजी ऑनर्स अवार्ड दिया जा रहा है। वर्ष 2013 की आपदा में कुंवर के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने राहत और बचाव के काम में अहम भूमिका निभाई थी। उल्लेखनीय है कि 51 वर्षीय बहादुर सिंह कुंवर वर्ष 1984 में साहसिक खेलों के जरिए सीमांत जिले को पहचान दिलाने के लिए जाने जाते हैं। तब उन्हें तत्कालीन जिलाधिकारी विजेंद्र पाल से खासी सराहना मिली थी।
विज्ञापन
कुंवर वर्ष 1982 की गणतंत्र दिवस की परेड में बतौर कैडेट प्रतिभाग कर चुके हैं। कुंवर तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ नाश्ते (ब्रेकफास्ट) की टेबल में शामिल होने वाले पिथौरागढ़ जिले के पहले कैडेट बने थे। कुंवर अपने समय के बेहतरीन पर्वतारोही रहे हैं। डीजी ऑनर्स अवार्ड के लिए चुने जाने पर कई लोगों ने कुंवर को बधाई दी है।
विज्ञापन