{"_id":"64c3f7dc78ef114f4b078636","slug":"the-difficulties-of-the-villagers-increased-due-to-power-cut-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-2551-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिजली कटौती से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिजली कटौती से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें
Fri, 28 Jul 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुवानी/नाचनी। सीमांत जिले में कहीं बिजली कटौती तो कहीं पोल गिरने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुवानी घाटी के लोग इन दिनों की जा रही बिजली कटौती से परेशान हैं। दिन भर की कटौती से लोगों के जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं।
सुबह 10 बजे से ही बिजली की आंखमिचौली शुरू हो जा रही है। घाटी में इन दिनों गर्मी काफी पड़ रही है। बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोबन सिंह कार्की ने बार-बार की जा रही कटौती को जल्द बंद नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर बांसबगड़ क्षेत्र के धामीगांव में 11 केवी का पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बंद है। यूपीसीएल के सुपरवाइजर विक्की शाही ने बताया कि कोटा और घटगाड़ गांव में 11 केवी के दो डबल पोल और चार एलटी पोल टूट गए हैं। भूस्खलन से मल्ला भैंसकोट और चामी भैंसकोट में दो ट्रांसफर खतरे की जद में आ गए है। संवाद