फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The dam's gift will go up to the prized herbs

बांध की भेंट चढ़ जाएंगी बेशकीमती जड़ी-बूटियां

Sat, 07 Oct 2017 11:16 PM IST
केबी पाल/अमर उजाला, अस्कोट
केबी पाल/अमर उजाला, अस्कोट Updated Sat, 07 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
The dam's gift will go up to the prized herbs
नागकेसर का पेड़, यह भी डूब क्षेत्र में आ रहे हैं - फोटो : अमर उजाला

पंचेश्वर बांध परियोजना से खेत, खलिहान, गांवों को तो नुकसान पहुंचेगा ही, पहाड़ के लोगों के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली नाना प्रकार की जड़ी-बूटियां भी बांध की भेंट चढ़ जाएंगी। महाकाली नदी क्षेत्र में नागकेशर, जंगली हल्दी, गिलोय, जामुन आदि बहुमूल्य जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं।

विज्ञापन


महाकाली के किनारे बगड़ीहाट, तीतरी, गुर्जीगाड़, स्यालतड़, ड्योड़ा, सुनखोली समेत कई इलाकों में जड़ी-बूटियों की भरमार है। नदी से सटे इलाकों में नागकेशर, देसी खीरा, तेजपत्ता, बेलपत्री, गिलोई, त्रिफला चूर्ण बनाने के काम आने वाला आंवला, हरड़, बरड़ बहुतायत में पाया जाता है। स्थानीय लोग इन जड़ी-बूटियों से उपचार करते हैं। तेजपत्ता आदि घाटी क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार का जरिया बना है। अपनी माटी से अलग होने की आशंका से घिरे नदी क्षेत्र के लोगों को अपनी संस्कृति, सभ्यता के साथ ही बेशकीमती जड़ी-बूटियों से भी दूर होने का दुख सता रहा है। लोग चाहते हैं कि जड़ी-बूटियों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार योजना सामने लाए।
विज्ञापन


बात इन जीवनदायिनी जड़ी-बूटियों के गुणों की करें तो आयुर्वेदिक चिकित्सक डमर सिंह बोनाल बताते हैं कि नागकेशर टाइफाइड की बीमारी में रामबाण का काम करता है। जंगली हल्दी से सांस की बीमारी और खांसी दूर होती है। गिलोय से बुखार ठीक होता है। जामुन शुगर में कारगर है। तेजपत्ता भूख बढ़ाता है। देसी खीरा मूत्र संबंधी बीमारी को दूर करने में काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिपूर्ति के लिए ठोस नीति सामने आए
बुजुर्ग कृष्ण बहादुर पाल, धरम धामी कहते हैं कि इन जड़ी-बूटियों का उपयोग स्थानीय लोग सदियों से करते आ रहे हैं। जड़ी-बूटी से स्थानीय लोगों का रोजगार जुड़ा है। इसका विकल्प सरकार को ढूंढना होगा। कहते हैं कि जड़ी-बूटियों की प्रतिपूर्ति के लिए ठोस नीति सामने आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed