फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The crowd of women emerging again for ultrasound

अल्ट्रासाउंड के लिए फिर उमड़ी महिलाओं की भीड़

Wed, 26 Dec 2018 10:24 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 26 Dec 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
The crowd of women emerging again for ultrasound
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने का इंतजार करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती और अन्य महिलाओं की भीड़ उमड़ी। दूरदराज की महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए पहले उनकी पर्ची लगाई गई। अस्पताल पहुंचीं 117 महिलाओं में से 105 के अल्ट्रासाउंड किए गए।

विज्ञापन


महिला अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखौलिया यहां आकर अल्ट्रासाउंड करते हैं। सुबह आठ बजे से महिलाएं अस्पताल पहुंचने लगी। कई महिलाएं तो मंगलवार को ही अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंच गई थीं। बुधवार को मुनस्यारी के बांसबगड़, नाचनी, बरम से 15 महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन


इनके अलावा गंगोलीहाट, डीडीहाट, मड़मानले आदि स्थानों से भी महिलाएं पहुंचीं। डॉ. रखौलिया दोपहर साढ़े बारह बजे अस्पताल पहुंचे। दूरदराज की महिलाओं की पर्ची को पहले अल्ट्रासाउंड कराने का नंबर दिया गया। शाम तक 105 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। नगर के आसपास के क्षेत्रों की सात महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए बृहस्पतिवार को और पांच महिलाओं को शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुलाया गया है। मड़मानले से पहुंची दीपा धामी ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह ही घर से निकल गई थीं। महिलाओं का कहना था कि अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की जानी चाहिए, जिससे कि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी में महिला चिकित्सक नहीं 
मुनस्यारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मई में पीपीपी मोड से मुक्त होने के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत चार चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। महिला चिकित्सक नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में नर्सों की भी कमी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया का कहना है कि स्टॉफ की कमी की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed