फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The crowd gathered in the Chupkkhya Mela

चौपखिया मेले में उमड़ी भीड़

Fri, 29 Sep 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
The crowd gathered in the Chupkkhya Mela
पिथौरागढ़ के चौपखिया मेले में लोगों को आशीर्वाद देते देवडांगर - फोटो : अमर उजाला

चौपखिया मेले में शुक्रवार को लोगों की काफी भीड़ उमड़ गई। वड्डा के पास चौपखिया में हर साल नवरात्र पर लगने वाले मेले में चौमू लोकदेवता का डोला उठता है। शुक्रवार दोपहर बाद जैसे ही रियांसी गांव से चौमू देवता का डोला चौपखिया मंदिर में लाया गया तो चारों और जयकारे गूंजने लगे। मान्यता है कि चौमू देवता के प्रसन्न होने पर फसल अच्छी होती है और गांव में किसी प्रकार की आपदा नहीं आती। इस बार चौमू देवता के डोले में देवडांगर त्रिलोक सिंह बैठे।

विज्ञापन


मेले में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया। मंदिर में विशेष पूजा हुई। मंदिर परिसर में कई अस्थायी दुकानें खुल गई। मुख्य रूप से जलेबी, खिलौने, कृषि यंत्रों की बिक्री ज्यादा हुई। लोग इस मेले में आकर कृषि संबंधी उपकरणों को भी खरीदते हैं। स्थानीय लोग कई दिनों से मेले की तैयारी में जुट गए थे।
विज्ञापन


शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का बंदोबस्त किया गया था। आसपास के गांवों के अलावा जिला मुख्यालय से भी लोग मेले में पहुंचे थे। चौमू देवता की इस क्षेत्र में काफी मान्यता है। मेला शाम तक चलता रहा। व्यापारियों ने बताया कि इस बार मौसम साफ रहने से बिक्री अच्छी हुई और मेले में भीड़ भी अपेक्षाकृत ज्यादा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed