फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The court of the Sita Swayamvar is set up at the Shri Mahakali Temple

Pithoragarh News: श्री महाकाली मंदिर में सजा सीता स्वयंवर का दरबार

Sat, 17 Oct 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The court of the Sita Swayamvar is set up at the Shri Mahakali Temple
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। श्री महाकाली मंदिर परिसर में चल रही रामलीला के दूसरे दिवस पर राम-लक्ष्मण का विश्वामित्र के साथ जनकपुरी में प्रवेश से जयमाला तक का मंचन किया गया। विश्वामित्र दोनों राजकुमारों को अपने साथ जनकपुरी ले गए। यहां राम-लक्ष्मण संवाद, सीता-सखी संवाद के बाद सीता स्वयंवर का सुंदर मंचन हुआ। सीता स्वयंवर में रावण-बाणासुर संवाद और शिव धनुष तोड़ने आए देश विदेश के राजाओं ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंत में श्रीराम ने शिवधनुष की प्रत्यंचा चढ़ाई और शिव धनुष टूट गया। शिव धनुष टूटने के साथ ही जय श्री राम के जयघोष से रामलीला मैदान गूंज उठा। सीता ने राम को जयमाला पहनाई। हारमोनियम पर विशाल सोरियाल और तबले पर प्रियांशु कुमार ने संगत दी। यहां कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय शाह, सचिव गजेंद्र रावल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल, संरक्षक मोहन सिंह रावल, मुख्य निर्देशक शंकर सिंह रावल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed