{"_id":"6a381d007e35d46150082190","slug":"the-condition-of-people-who-fell-ill-due-to-food-poisoning-in-bhati-village-is-now-normal-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-143308-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भटी गांव में फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों की स्थिति अब सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भटी गांव में फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों की स्थिति अब सामान्य
Sun, 21 Jun 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पूजा में काटे गए बकरे का मीट-पंचौला खाने से फूड प्वॉइजनिंग से बीमार पड़े भटी गांव के लोगों की स्थिति अब सामान्य है। सीएचसी प्रभारी डॉ. उमाकांत ने बताया कि गणाई के चिकित्सक डॉ. शशांक शेखर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजी गई थी। स्वास्थ्य टीम ने प्रभावितों का उपचार किया और दवाइयां दीं।
बीते दिवस गांव में आयोजित पूजा में बकरे का मीट खाने के बाद बच्चों, महिलाओं सहित दर्जनों लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ गए थे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। ज्येष्ठ उप प्रमुख रविंद्र डसीला, प्रधान सीमा देवी ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजकर प्रभावितों का इलाज करना शुरू किया। ओआरएस और अन्य दवाइयां वितरित की गईं। डॉ उमाकांत ने बताया कि अभी क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने ग्रामीणों से कच्चा मीट और कम पका खाना नहीं खाने की अपील की है ताकि इस मौसम में बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सके।