{"_id":"6a42abddb6c9fef7dc0a5ff8","slug":"the-cm-sounded-the-bugle-for-the-assembly-elections-from-champawat-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-141036-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीएम चंपावत से विधानसभा चुनाव का फूंक गए बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीएम चंपावत से विधानसभा चुनाव का फूंक गए बिगुल
Mon, 29 Jun 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। उन्होंने जिले में किए गए विकास कार्यों के दम पर चंपावत से ही चुनाव लड़ने के संकेत दिए।
धामी ने विपक्षियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने धर्मांतरण, समान नागरिक संहिता और नकल विरोधी कानून लागू किए हैं। सरकार के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार मिला है। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसे देश विरोधी कार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। धामी ने कहा, मेरे लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं है, सेवा का संकल्प है। उन्होंने जनता से 2027 में ऐसी पार्टियों को सबक सिखाने का आह्वान किया।