{"_id":"587122ae4f1c1b443615aae0","slug":"the-city-then-caught-in-a-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर फिर जाम में जकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर फिर जाम में जकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में पालिका चौक के पास जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की यातायात व्यवस्था फिर से बिगड़ने लगी है। पिछले कुछ समय से यातायात पुलिस की सक्रियता ठप सी हो गई है। चौराहों पर यातायात पुलिस के जवान तैनात तो रहते हैं, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने की तरफ उनका ध्यान नहीं रहता। ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए लगाए गए सीसीटीवी भी नाकाम साबित हो गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को नगरपालिका चौराहे से घंटाकरण तक लगे जाम में वाहन एक घंटे तक फंसे रहे। यातायात पुलिस के किसी भी कर्मचारी ने जाम खोलने का प्रयास तक नहीं किया। जाम में कई लोग ऐसे थे, जिनको जल्दी से अस्पताल और डाकघर पहुंचना था। जाम की हालत ऐसी थी कि महात्मा गांधी मार्ग, पालिका चौराहा, डाकघर रोड पर वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि पिछले कुछ समय से नगर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। पुलिस हेलमेट चेकिंग के लिए ही अभियान चलाती है। यातायात व्यवस्था सुधारने की तरफ उसका ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
इधर, घंटाकरण से बैंक रोड पर भी शनिवार को कई बार जाम की नौबत आ गई। बैंक रोड पर सड़क के किनारे स्थायी रूप से खड़े रहने वाले वाहनों के कारण यह समस्या ज्यादा गंभीर हो रही है। बताया गया कि सोमवार और शनिवार को नगर में वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। ग्रामीण अंचलों से लोग खरीदारी, अस्पताल, बैंक के कामों से यहां आते हैं। जाम के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन