फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The bypass will be completed by December 2027

Pithoragarh News: दिसंबर 2027 तक बनकर तैयार होगा बाईपास

Fri, 18 Sep 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The bypass will be completed by December 2027
चंपावत। 99.50 करोड़ की लागत से चंपावत में बन रहे बाईपास निर्माण का कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। एनएच खंड के अधीन आने वाले इस बाईपास का निर्माण कार्य भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इसका लगभग सात किमी सड़क कटिंग का कार्य पूरा होने के साथ ही पुलिया और कल्वर्ट का कार्य किया चल रहा है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। बाईपास बनने के बाद नगर में लग रहे जाम से लोगों को निजात मिलेगी। वाहन नगर के बाहर से ही आवाजाही करेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के मुड़यानी से तिलौन तक बनने वाले 9.8 किमी लंबा बाईपास दिसंबर 2027 तक पूरा होना है जिसके लिए तेज गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे क्षेत्र से लगे चैकुनीबोरा, चैकुनी पांडे, कफलांग, शक्तिपुरबुंगा, दूधपोखरा, नगरगांव होते हुए तिलौन तक के ग्रामीण इलाकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर भुवन चंद्र चंदोला ने बताया कि 9.8 किमी लंबे बाईपास में सात पुलों के साथ ही 69 कल्वर्ट का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए निर्माण कार्य भी लगातार तेजी और गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। बताया कि लगभग कटिंग का काम इसी सितंबर माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर भी लगेगा अंकुश
नगर क्षेत्र में आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। बाईपास बनने के बाद हजारों की आबादी को इस समस्या से निजात मिलेगी। और बाजार क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। वर्तमान समय में एक ही सड़क मार्ग होने कारण कई बार वाहनों का आवागमन बंद करना भी पड़ता है जिसमें काफी दिक्कतें पैदा हो जाती हैं।
--
मेलों के दौरान ठप हो जाता है आवागमन
बाईपास नहीं होने से कई बार वीआईपी कार्यक्रम व नगर क्षेत्र में लगने वाले मेलों के दौरान यातायात व्यवस्था को रोकना पड़ता है जिससे वाहन चालकों के साथ ही पिथौरागढ़ और लोहाघाट को आने-जाने वाले यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाईपास के बनने के बाद इस तरह की समस्या से राहत मिलेगी।

---
चंपावत में बन रहे 9.8 किमी लंबे बाईपास का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है उसी के हिसाब से निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। सात किमी की कटिंग के साथ ही अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं। जल्द ही लोगों को बाईपास का लाभ मिलेगा। - विभोर गुप्ता, अधिशासी अभियंता, एनएच खंड, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article