फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The bill did not collect any consumer

किसी भी उपभोक्ता ने बिल जमा नहीं किया

Sat, 28 Jan 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sat, 28 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
The bill did not collect any consumer
मदकोट में बिजली बिलों में गड़बड़ी पर नाराजगी जताते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

विद्युत विभाग की ओर से मदकोट में लगाए गए शिविर में पहुंचे उपभोक्ताओं ने यह कहकर बिजली बिल जमा नहीं किए कि सभी बिलों में काफी गड़बड़ी है। इस शिविर में पहुंचे उपभोक्ता पहले बिलों में आई गड़बड़ी दूर करने की मांग उठाने लगे। विभाग के अधिकारियों ने बिलों की गड़बड़ी तो दूर नहीं की, लेकिन बिलों को जमा करने के लिए दबाव बनाने लगे।

विज्ञापन


मदकोट में एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू के आग्रह पर यह शिविर लगाया गया था। शिविर में गैला, राप्ती, निरतोली, बाता गांव के लोग पहुंचे थे। उपभोक्ताओं ने बताया कि लंबे समय से बिना रीडिंग के बिल दिए जा रहे हैैं। कई लोगों के बिलों में तो भारी भरकम रकम दर्शाई गई है। जब बिलों की गड़बड़ी सुधारने की मांग की जाती है तो अधिकारी टालमटोल कर देते हैं। बाद में उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सीएस बसनेत को ज्ञापन दिया। कहा कि यदि बिलों की गड़बड़ी दूर नहीं की गई तो वह आगे भी बिलों का भुगतान नहीं करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर रीडिंग के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं जाता और महीने के अंत में बिल पकड़ा दिए जाते हैं। इस तरह की अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ता खासे परेशान हैं। ईई ने आश्वासन दिया है कि बिलों में आई गड़बड़ी को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed