फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The beats are around the Kumaon forest

धधक रहे हैं कुमाऊं भर के जंगल

Fri, 10 May 2019 11:09 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट/अस्कोट।
ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट/अस्कोट। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 10 May 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
The beats are around the Kumaon forest
अस्कोट के मल्लिकार्जुन मंदिर परिसर में लगी आग। - फोटो : पिथौरागढ़
सीमांत के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ओगला और नारायणनगर के चीड़ के जंगलों के साथ ही अस्कोट, चंपावत और टनकपुर के जंगल भी आग से धधक रहे हैं। अस्कोट मल्लिकार्जुन मंदिर परिसर तक पहुुंची आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन सैकड़ों पौधे नष्ट हो गए।
विज्ञापन


ओगला और नारायण के जंगलों में आग धधक रही है। वन विभाग के कर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उधर, अस्कोट में मंगलवार रात असामाजिक तत्वों ने सड़क किनारे आग लगा दी। आग फैलते-फैलते मल्लिकार्जुन मंदिर परिसर तक पहुंच गई। मंदिर परिसर में आम, आंवला, बांज, अमरूद समेत विभिन्न प्रजातियों के करीब 500 पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


आग लगते देख लोनिवि के इंद्र सिंह के नेतृत्व में महेंद्र अधिकारी, सुजल सिंह कार्की, अभिषेक सिंह, विनय कार्की मौके पर पहुंचे उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया। उन्होंने कई पौधों को तो बचा लिया लेकिन अधिकांश पौधे झुलस गए हैं। इंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को पौधों की देखभाल कर उन्हें पानी देकर बचाने का प्रयास किया जाएगा। इधर वन क्षेत्राधिकारी आरएस बिष्ट ने बताया कि आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed