{"_id":"6567769019c9a8be970df507","slug":"the-audience-danced-to-the-songs-of-folk-artists-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-7424-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लोक कलाकारों के गीतों पर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लोक कलाकारों के गीतों पर थिरके दर्शक
Wed, 29 Nov 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका के बाल मेले की पहली शाम लोक कलाकारों के नाम रही। लोक गायक सुंदर बाफिला, नारायण सोराड़ी, मां शारदे हैरी धपोला एंड टीम ने कुमाऊंनी और भक्ति गीतों की प्रस्तुति से समा बांधा। ठंड के बावजूद भी दर्शक देर रात तक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे।
बुधवार को तीन दिवसीय बाल मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत और भाजपा नेता गेहराज पांडेय ने किया। सोर वैली पब्लिक स्कूल, ज्ञान दीप पब्लिक, ऐंचाेली, चिल्ड्रन नॉलेज एकेडमी, नॉर्थराइड, द ओकलैंड, द माउंटेन किड्स, बसंती माहरा मेमोरियल स्कूल, दयासागर, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजेटी, ब्राइट फ्यूचर एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार, महर्षि विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम, सनराइज, स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल, यूसीमेट पिथौरागढ़ के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। बच्चों के गीतों को भी सराहा गया। संचालन कवि ललित शौर्य ने किया। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्टार नाइट में श्वेता माहरा अपनी प्रस्तुति देंगी। इस अवसर पर ईओ राजदेव जायसी, एनबी पांडेय, उमेश अवस्थी, सभासद दिनेश कापड़ी, नवीन भट्ट आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
एकल गायन में भाव्या प्रथम
पिथौरागढ़। बाल मेले के दूसरे दिन गायन और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। एकल गायन सब जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में भाव्या भट्ट प्रथम, ज्योत्सना, छवि पुनेड़ा द्वितीय, गरिमा जोशी, अक्षत आर्या तृतीय, जूनियर वर्ग में अगाया चंद प्रथम, हिमांशु थ्वाल द्वितीय, नमन पाटी, विनय जोशी तृतीय, सीनियर वर्ग में पलक कलखुड़िया प्रथम, तुषार पंत द्वितीय, सक्षम सामंत तृतीय रहे। महेंद्र प्रतियोगिता में ताइबा प्रथम, ममता द्वितीय, गुंजन तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।