फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The 12-megawatt Tankul project is expected to start soon in pithoragarh

Uk: पिथौरागढ़ में तांकुल जल विद्युत परियोजना को मिली केंद्र से स्वीकृति, 12 मेगावाट बिजली उत्पादन की उम्मीद

Sat, 17 Jan 2026 12:32 PM IST
गायत्री जोशी दिनेश अवस्थी
दिनेश अवस्थी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 17 Jan 2026 12:32 PM IST
सार

12 मेगावाट की तांकुल जल विद्युत परियोजना के अस्तित्व में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
The 12-megawatt Tankul project is expected to start soon in pithoragarh
धारचूला के सिमखोला में इसी जगह से तांकुल परियोजना के लिए टेप होगा पानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिथौरागढ़ में धारचूला तहसील के सिमखोला गाड़ से शीघ्र ही 12 मेगावाट की तांकुल जल विद्युत परियोजना के अस्तित्व में आने की उम्मीद है। परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव केंद्र सरकार से स्वीकृत हो गया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता (यांत्रिक) उमेश चंद्र जोशी और अधिशासी अभियंता (सिविल) गोपाल सिंह बोरा ने बताया कि परियोजना की लागत 14632.91 लाख रुपये है। परियोजना का निर्माण रन ऑफ द रिवर तकनीकी से किया जाएगा। जोशी ने बताया कि मांगती में पावर हाउस बनेगा। बुंगबुंग में वेयर साइड बनेगी जहां से पानी टेप किया जाएगा। यहां से पानी पाइप के जरिये बिजली घर मांगती में जाएगा। बिजली घर में डबल जेट पेल्टन टरबाइन लगेंगी। तीन मेगावाट की चार यूनिट के जरिये बिजली उत्पादन किया जाएगा। तांकुल परियोजना से सालाना 69.66 मिलियन केडब्ल्यूएच (किलो वाट हर्ट्ज) बिजली पैदा होगी। यह परियोजना पिछले कई वर्षों से भूमि हस्तांतरण एवं अन्य कारणों से लंबित थी। अब केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद उत्तराखंड जल विद्युत निगम बोर्ड ने परियोजना के डिजाइन एवं ड्राइंग के टेंडरों की प्रक्रिया के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन

भारत-नेपाल दोनों को होगा फायदा

बहुप्रतीक्षित तांकुल परियोजना से धारचूला तहसील के गांवों के साथ ही नेपाल के गांवों को भी बिजली मिल सकेगी। धारचूला में लोगों को बिजली की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। साथ ही परियोजना के निर्माण से किसी भी प्रकार का पर्यावरणीय एवं भौगोलिक नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed