{"_id":"5a7b32db4f1c1bc83b8b57a4","slug":"tharkot-lake-construction-drill-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"थरकोट झील निर्माण की कवायद फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थरकोट झील निर्माण की कवायद फिर शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित थरकोट झील का निरीक्षण करते नाबार्ड के डीजीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से सपना बनी थरकोट झील निर्माण की कवायद फिर शुरू होती दिख रही है। देहरादून से आई नाबार्ड की टीम ने प्रस्तावित झील क्षेत्र का निरीक्षण किया। झील से पिथौरागढ़ शहर को पानी उपलब्ध कराने की भी योजना है। थरकोट झील बनाने की कवायद वर्ष 2007 से चल रही है।
विज्ञापन
बुधवार को नाबार्ड के डीजीएम केवी दुवा, तकनीकी सलाहकार इंजीनियर वीके पंत के नेतृत्व में आए नाबार्ड के दल ने थरकोट में झील के बारे में विस्तृत जानकारी लेेने के साथ ही पानी की आपूर्ति आदि की जानकारी ली गई। बताया गया कि झील से शहर को पानी देने के साथ ही सिंचाई के लिए झील के पानी का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि झील निर्माण के लिए 29.73 करोड़ का प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही झील निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। भ्रमण में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके दीक्षित, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पुनीत नागर, सहायक अभियंता बीसी उपाध्याय, कनिष्ठ अभियंता संजय जोशी, नीरज गिरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन