फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   thal ne deedeehaat ko 7-1 se haraaya

थल ने डीडीहाट को 7-1 से हराया

Fri, 28 Jun 2019 12:35 AM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला /ब्यूराे/थल (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला /ब्यूराे/थल (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 28 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
thal ne deedeehaat ko 7-1 se haraaya
थल में गोल के लिए जूझते फुटबॉल खिलाड़ी। - फोटो : पिथौरागढ़
  11वीं चैंपियन फुटबॉल कप के आठवें दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में जेटीएफसी थल ने जेएमएस  डीडीहाट को एक तरफा मुकाबले में 7-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


रामलीला खेल मैदान में मुख्य अतिथि पूर्व खिलाड़ी दयान सिंह नित्वाल, विशिष्ट अतिथि सुंदर राम, दुर्गा सिंह पांगती ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ किया। मैच शुरू होने के पांच मिनट में ही थल के आर्यन रोथान ने पहला गोल किया। इसके बाद थल के निर्मल बिष्ट ने लगातार दो शानदार फील्ड गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद 20वें मिनट में आर्यन ने चौथा, अजय बाजपेई ने पांचवां और फिर से आर्यन ने छठा गोल किया। मैच के 44 वें मिनट में निर्मल बिष्ट ने टीम का सातवां गोल दागा।

मैच में डीडीहाट की टीम से एकमात्र गोल लक्ष्मण मेहता ने किया। दूसरा मैच सॉकर क्लब थल और टीएफसी थल बी के बीच खेला गया।  खेल के सातवें मिनट में सॉकर के ऋतिक चंद ने पहला,15वें मिनट में बंटी सौन ने दूसरा, 18 वें मिनट में संजय चंद ने तीसरा गोल कर दिया। मध्यांतर के बाद सॉकर क्लब की ओर से भगवान सिंह ने चौथा, पांचवां, छठा गोल दीपक बिष्ट ने अंतिम सातवां गोल सूर्या महर ने दागा। टीएफसी की ओर से एकमात्र गोल योगेश पानू ने 30 गज से फ्री किक शूट से किया।
विज्ञापन


रेफरी संतोष नित्वाल लाइनमैन दीपक कुमार, अंशु लोहनी रहे। आंखों देखा हाल कृष्ण गोपाल पंत, नीरज जोशी ने सुनाया। इस मौके पर क्लब के संरक्षक देवराज सत्याल, अध्यक्ष राजेश पंचपाल, सचिव नानू वर्मा, दिनेश चंद्र पाठक, पूरन मर्तोलिया, भूपेंद्र जंगपांगी, भूपेंद्र पांगती, मनोहर राम समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed