{"_id":"58f8e72b4f1c1b3f3b473ffb","slug":"thal-munasari-road-remained-closed-for-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल-मुनस्यारी रोड छह घंटे बंद रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल-मुनस्यारी रोड छह घंटे बंद रही
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी रोड पर देकुना के पास पटा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में बुधवार रात हुई भारी बारिश से थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात छह घंटे तक बंद रहा। बनिक के पास एक नाला अपने साथ भारी मात्रा में पत्थर और चट्टानों को बहाकर ले आया। इससे सड़क का एक हिस्सा टूट गया था। सुबह पांच बजे से इस रोड पर यातायात बंद होने से कई वाहन और यात्री फंसे रहे। सड़क बंद होने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी भेजकर सड़क पर गिरे पत्थरों को हटाया। सुबह 11 बजे यातायात खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मुनस्यारी से दिल्ली, थल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को बनिक में छह घंटे तक रोड खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बारिश से मसूरीकांठा-होकरा और कोटा-पंद्रपाला रोड पर कई जगह मलबा पट गया है। इन सड़कों को खोलने के लिए अभी लोनिवि ने कोई प्रयास नहीं किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोनिवि के इंतजामों की पोल खुल गई है। ठीक पर्यटन सीजन में सड़कों की दुर्दशा पर लोगों में भारी गुस्सा है। कांग्रेस नेता हीरा सिंह चिराल ने बताया कि लोनिवि की एक जेसीबी फरवरी में बर्फ हटाते समय बेटुलीधार के पास खाई में गिर गई थी, उसे अब तक खाई से नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन
90 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर लोनिवि सिर्फ एक जेसीबी से काम चला रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने कहा कि सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम शीघ्र शुरू कर दिया गया था। बनिक में सड़क का एक हिस्सा टूटने से ज्यादा दिक्कत पैदा हो गई। मानसून सीजन में सड़क के संवेदनशील हिस्सों में जेसीबी तैनात रहेगी।
विज्ञापन