{"_id":"5cb4c166bdec22146f516862","slug":"thal-mele-mein-rangaarang-kaaryakram-kee-dhoom","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल मेले में रंगारंग कार्यक्रम की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल मेले में रंगारंग कार्यक्रम की धूम
Mon, 15 Apr 2019 11:07 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , थल (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , थल (पिथौरागढ़)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
थल मेले में चांचरी गाते महिला-पुरुष।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल मेले की दूसरी शाम जन जागृति सांस्कृतिक कला केंद्र लालकुआं और प्रहलाद महरा एंड पार्टी के नाम रही। सांस्कृतिक दलों ने समायूं छ, त्यर बलाई ल्यूलो मेरी भाना दरम्यानी, देवी भगवती मैया तू दैंण हो जाए समेत झोड़ा, छपेली, बैर, भगनौल, ऋतु रैण की शानदार प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक दलों ने ‘त्वैल कति भल रूप यो पायूं छ, सारा कुमाऊं, गढ़वाला समायूं छ, त्यर बलाई ल्यूलो मेरी भाना दरम्यानी, देवी भगवती मैया तू दैंण हो जाए’ समेत तमाम गीतों में नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। स्टार नाइट में लोक गायक कैलाश कुमार ने ‘त्यर रंगाली पिछोड़ कमु’, चंद्र प्रकाश ने ‘पहाड़क ठंडो पाणी पीआली, बेबी प्रियंका ने सुन ले दगड़िया बात सुणी जा’, प्रकाश रावत ने ‘आपन दगाड़ो नि हुनो’ गीत प्रस्तुत किया।
रमेश जगरिया ने ‘विलुप्त हो रही भगनौल’ गायकी की झलक दिखाई। उन्होंने अस्याली को रेट, कफू बासो जेठ दूर क मामूल हुंछ, न हुनि भेट की तान छेड़ी। चंद्रमोहन पांगती, सुंदर राम, मनराज कुमार, मनोहर क्वीरियल ने गीत गाए। राजपूत एलिमेंट्री पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
हास्य कलाकार उमेश उप्रेती, मंगल चौहान, जीवन दानू ने लोगो को खूब हंसाया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह जंगपांगी, विशिष्ट अतिथि यूकेडी नेता सलीम अहमद, गणेश जोशी, जगजीवन कन्याल, मनोहर सत्याल, गंगा सिंह मेहता, महिपाल सत्याल, डीके भट्ट, पुष्कर चंद, हरीश चंद, संजय चंद ने आयोजन की सराहना की। संचालन केजी पंत, जनार्दन उप्रेती, नरेश जोशी, हिमाद्रि बृजवाल ने किया।