फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tete team of Uttarakhand's excellent performance in Hyderabad

Pithoragarh News: उत्तराखंड की टेटे टीम का हैदराबाद में बेहतरीन प्रदर्शन

Thu, 11 Apr 2024 09:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 Apr 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Tete team of Uttarakhand's excellent performance in Hyderabad
हैदराबाद में उत्तराखंड की टेटे प्रतियोगिता की टीम। स्रोत: स्वयं
पिथौरागढ़। 30वीं राष्ट्रीय मास्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। तीन से आठ अप्रैल तक हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड से 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

50-60 आयु वर्ग में टीम ने इवेंट में केरल और हरियाणा को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विपिन कुमार ने व्यक्तिगत मुकाबले में मैच जीतकर मुख्य ड्रा में क्वालिफाई किया। 60-65 आयु वर्ग में टीम ने क्वालिफाई किया। उत्तराखंड टेटे एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गुरंग, सचिव प्रिंस ने खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर उनकी सराहना की।
विज्ञापन

उत्तराखंड की टीम से प्रतिभाग कर रहे वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पुनेठा को अमर उजाला समूह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रायोजित किया था। उनका संघर्षपूर्ण मुकाबला दिल्ली के संजय वशिष्ठ के साथ रहा। पुनेठा ने कहा कि जल्द ही पिथौरागढ़ में टेटे का बेहतरीन टूर्नामेंट कराया जाएगा। टीम में गिरीश छाबड़ा, कमलमोहन पंत, संजय कांडपाल, भूपेंद्र उप्रेती, परमजीत नेगी, प्रदीप मेहता, विजय अग्रवाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed