फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   tendue ko pakadane ke lie

तेंदुए पकड़ने को अन्य रेंजों से भी आईं टीमें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
tendue ko pakadane ke lie
जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों में तेंदुए की धमक को देखते हुए वन विभाग ने अन्य रेंजों से भी टीमें बुला ली हैं। कुल 18 कर्मचारियों की टीम तेंदुओं की तलाश में लगी हैं। दो जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं। अलबत्ता अभी तेंदुए पिंजरों में फंसे नहीं हैं। पपदेव गांव के जंगल में तेंदुए के पद चिन्ह मिले हैं।
विज्ञापन

मोस्टामानू मेला से लौटते समय तीन सितंबर की शाम को तेंदुए ने हमला कर पपदेव की महिला किरन को मौत के घाट उतार दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई। वन विभाग ने पपदेव में पिंजरा लगाया लेकिन तेंदुआ इसमें नहीं फंसा। पपदेव, पौण, बजेटी में रात में लगातार तेंदुए की आवाजाही बनी हुई है। पंडा और किरगांव में भी तेंदुआ की सक्रियता सामने आई। किरगांव में देखा गया तेंदुआ काफी बड़ा बताया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि पपदेव में तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए रास्ता खोदकर भुरभुरी मिट्टी डाली गई। इसमें तेंदुए के पद चिन्ह मिले हैं।
विज्ञापन

पदचिन्हों से तेंदुए के युवा होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। तेंदुओं पर निगरानी रखने के लिए धारचूला, डीडीहाट और अस्कोट से भी टीमें बुलाई गई हैं। पांच वन दरोगा, दस वन रक्षक और तीन गार्ड (पूर्व सैनिक) उप वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र राय के नेतृत्व में नगर से लगे गांवों में लगातार गश्त कर रहे हैं। वन विभाग की टीम लोगों से अकेले जंगल में नहीं जाने और सावधान रहने का अनुरोध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूनाकोट में तेंदुए ने गाय मारी
तेंदुए ने मूनाकोट में एक गाय को अपना निवाला बना लिया। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि गणेश चंद्र की गाय शनिवार की सुबह जंगल में चरने गई थी। सुबह 8.30 बजे तेंदुए ने उसे अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed