फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ten kilometers away in the snow saved

बर्फ में दस किलोमीटर पैदल चलकर बचाई जान

Sun, 17 Feb 2019 10:34 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 17 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ten kilometers away in the snow saved
मुनस्यारी के कालामुनि के पास सड़क से बर्फ हटाते जेसीबी। - फोटो : पिथौरागढ़
 बर्फबारी के कारण थल-मुनस्यारी मार्ग 30 घंटे से अधिक समय से बंद रहा। मार्ग बंद होने की सूचना के बाद भी प्रशासन ने लोगों को आगे जाने दिया। इस वजह से 12 से अधिक यात्री फंस गए और इनको शनिवार की रात सुनसान इलाके में बगैर खाए-पिए काटनी। ये लोग बर्फ में करीब दस किलोमीटर पैदल चलकर मुनस्यारी पहुंचे। लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाकर रविवार दोपहर बाद तीन बजे आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन


शनिवार को दिन भर हुई बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया था। लोक निर्माण विभाग ने कालामुनि की तरफ से सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगाई। इसके सहारे यात्री वाहन मुनस्यारी की ओर रवाना हो गए। शनिवार शाम को कालामुनि के पास जेसीबी ने काम करना बंद कर दिया। इसके चलते यात्री वाहन फंस गए। यात्रियों ने बगैर खाए-पिए किसी तरह बेटुलीधार और कालामुनि के बीच रात काटी। सुबह होने पर यात्री किसी तरह दस किलोमीटर पैदल चलकर मुनस्यारी पहुंचे। यात्री भवान निखुर्पा, समीर दास, हरीश, देवा राणा आदि ने बताया कि बड़ी मुसीबत में सुनसान जगह पर रात गुजारनी पड़ी। रात भर गाड़ी के धुंए से पांवों को गरम करते रहे। मार्ग में फंसने वालों में मुनस्यारी में भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने आ रहे शिक्षक विमल कुमार भी थे।
विज्ञापन


एसडीएम केएन गोस्वामी ने शनिवार रात करीब आठ बजे लोक निर्माण विभाग को फंसे यात्रियों को निकालने के आदेश दिए गए थे। बावजूद इसके रविवार सुबह आठ बजे तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। उधर, लोक निर्माण विभाग का कहना है कि मार्ग बंद होने की सूचना शनिवार सुबह ही दे दी गई थी। इसके बावजूद यात्रियों को आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed