फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   temples, churches, and tourist spots were bustling with activity and new hopes in pithorgarh

Uttarakhand News: नई उम्मीदों के साथ मंदिरों, चर्च व पर्यटन स्थलों में रही चहल-पहल

Thu, 01 Jan 2026 11:39 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 01 Jan 2026 11:39 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में नए साल के पहले दिन जिलेभर में लोगों में एक नया उत्साह नजर आया। मंदिरों, चर्च सहित अन्य धार्मिक तथा पर्यटन स्थलों पर खूब चहल-पहल रही। बाजारों में एक नई रौनक का आभास हुआ।

विज्ञापन
temples, churches, and tourist spots were bustling with activity and new hopes in pithorgarh
गणाई गंगोली के नव दुर्गा मंदिर टुपरौली में दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धांलु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ में नए साल के पहले दिन जिलेभर में लोगों में एक नया उत्साह नजर आया। मंदिरों, चर्च सहित अन्य धार्मिक तथा पर्यटन स्थलों पर खूब चहल-पहल रही। बाजारों में एक नई रौनक का आभास हुआ। दुकानें सजाई गई। नई उम्मीदों के साथ लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कई जगहों पर भंडारा भी आयोजित किया। दूर-दराज से नए साल का जश्न मनाने पर्यटक काफी संख्या में जिले में पहुंचे। मुनस्यारी, चौकोड़ी, पाताल-भुवनेश्वर, दारमा घाटी और जिला मुख्यालय के नजदीक चंडाक, जाख और थलकेदार रोड आदि जगहें पर्यटकों से गुलजार रहीं। खासकर युवाओं की टोलियां जगह-जगह घूमती नजर आईं।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय में उल्का देवी मंदिर, घंटाकरण में घंटेश्वर महादेव सहित अनेक मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। उल्का देवी मंदिर में पंडित कैलाश पुनेठा और घंटेश्वर महादेव में पुजारी राजीव जोशी ने भक्तों की पूजा-पाठ संपन्न कराई। नए साल पर श्रद्धालुओं ने भगवान से मनोकामनाओं के पूर्ण होने और सुख-शांति की कामनाएं की। नगर में स्थित मैथोडिस्ट चर्च में पादरी राजेश लाल ने प्रार्थना संपन्न कराई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

बाजारों में दुकानों की सजावट और साफ-सफाई नए साल के आगमन का अहसास कराती नजर आई। दूसरी ओर जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की चहल-पहल से होम स्टे संचालकों और आम व्यापारियों में भी खुशी छाई रही। इधर जिला मुख्यालय में चंडाक रोड पर युवाओं की भारी आवाजाही बनी रही। अनेक युवा अपने ही अंदाज में मस्ती करते नजर आए जिन्हें संभालना पुलिस के लिए भी मुश्किल नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह लगा भंडारा, जनप्रतिनिधियों ने किया नगर भ्रमण

नए साल पर नगर के घंटाकरण चौराहे पर वन विभाग की ओर से आम लोगों के लिए चाय-पकौड़ी की व्यवस्था की गई। डीएफओ आशुतोष सिंह और अन्य अधिकारियों-कर्मियों ने लंगर में आने वाले लोगों की सेवा की। उल्का देवी मंदिर में मनोज सिंह खोलिया के नेेतृत्व में गोल्ज्यू डिफेंस एकेडमी एंड लाइब्रेरी संस्थान की ओर से युवाओं की टीम भंडारे के आयोजन में जुटी रही। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत सहित अनेक नेताओं ने मंदिरों में जाकर सुख-शांति की प्रार्थना की। विधायक मयूख महर ने नगर में भ्रमण कर व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, संतोष गोस्वामी, भुवन पांडे आदि शामिल रहे।

कानून व्यवस्था पर भी उठे सवाल

नए साल के पहले दिन कानून व्यवस्था पर सवाल भी उठे। नगर की आंतरिक सड़कों पर बिना हेलमेट युवाओं और नाबालिगों की टोलियां दोपहिया वाहन सरपट भगाते हुए नजर आए। हालांकि पुलिस कर्मी जगह-जगह तैनात नजर आई लेकिन टोलियां बेरोकटोक आती-जाती रहीं। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। अराजकतत्वों से शक्ति से निपटा जाएगा।

नव दुर्गा मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु

 गणाई गंगोली के नव दुर्गा मंदिर टुपरौली में नए साल के पहले दिन पर्यटकों की भीड़ दर्शनों के लिए उमड़ी। मंदिर में चार बाबा मौजूद हैं जो लोगों को ज्ञान देने के साथ योगासन भी कराते हैं। पूर्व विधायक मीना गंगोला ने बताया कि इस स्थान पर एक झील का निर्माण भी किया जाना है। इससे क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल गंगोला ने बताया कि थर्टी फर्स्ट की रात को सैकड़ो लोग मंदिर में भजन-कीर्तन करने पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के लिए हल्द्वानी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, बरेली, ऊधमसिंह नगर आदि जगहों से श्रद्धालु पहुंचे। 

 


 

पिथौरागढ़ में नई उम्मीदों के साथ मंदिरों चर्च व पर्यटन स्थलों में रही चहल-पहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed