{"_id":"668accfccf83f97370039f03","slug":"temperature-dropped-snowfall-on-high-peaks-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-115229-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पारा गिरा, ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पारा गिरा, ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े निकालने पड़े।
इस वर्ष जून में प्रचंड गर्मी पड़ी थी। यहां तक कि पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया था। जून के अंतिम सप्ताह में प्री मानसून के बाद तापमान में कुछ गिरावट आई। जुलाई में मानसून की दस्तक के साथ ही चार दिन से मूसलाधार बारिश होने और धूप नहीं निकलने से तापमान में 12 डिग्री की कमी आई है।
तापमान गिरने से रविवार को जिले की पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग सहित अन्य ऊंची हिमालयी चोटियों पर हिमपात हुआ। इसके चलते मुनस्यारी से लेकर पिथौरागढ़ तक हल्की ठिठुरन महसूस की गई। घरों से निकलने वाले लोगों को हल्के जैकेट या स्वेटर पहननी पड़ी। मौसम विज्ञानी डॉ. चेतन भट्ट ने बताया कि अगले एक दो दिन में मौसम सामान्य होने की संभावना है। संवाद