फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   team dream boys won the opening match

प्रेसिडेंट कप का उद्घाटन मुकाबला ड्रीम ब्वॉयज ने जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
team dream boys won the opening match
थिरागढ़ महाविद्यालय में फुटबॉल मैच खेलने को तैयार टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। महाविद्यालय में प्रेसिडेंट कप सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 22 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला ड्रीम ब्वॉयज ने जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय खेल मैदान में सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला ड्रीम ब्वॉयज और पुलिस लाइन के बीच खेला गया। ड्रीम ने पहले हाफ में कप्तान महेश चुफाल, सौरभ चुफाल के गोलों की बदौलत 2-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में पुलिस लाइन ने एक गोल कर स्कोर 2-1 किया।
विज्ञापन

मैच खत्म होने से कुछ क्षण पहले ड्रीम के जयंत वर्मा ने गोल कर 3-1 से टीम की जीत पक्की कर दी। वहीं अन्य मुकाबलों में कुसौली ए ने सुवाकोट को 3-0, चैंसर ने जीआईसी जूनियर को 1-0 और पांगती क्लब ने टाई ब्रेकर में घनश्याम क्लब को हराया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद और छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडेय ने किया। इस मौके पर डॉ. पुष्कर बिष्ट, छात्रसंघ महासचिव हरीश महर, छात्रनेता योगी भट्ट, गणेश राणा, नीरज, पूर्व सचिव सूरज गिरी आदि शामिल रहे। मैचों में निर्णायक की भूमिका भूपेंद्र चौहान, अर्जुन सिंह, राहुल जोशी, नितिन उप्रेती, मोंटी तिवारी, राजू खोलिया, अशोक सिंह ने निभाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed