फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teachers pulled Garari rope to help students cross the river

Pithoragarh News: विद्यार्थियों को नदी पार कराने के लिए शिक्षकों ने खींची गरारी की रस्सी

Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Teachers pulled Garari rope to help students cross the river
पिथौरागढ़। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए गोरी नदी पर बनी गरारी पर तैनात पीआरडी कर्मी के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग को मौके पर पीआरडी कर्मी को तैनात करने को कहा है। बच्चों की आवाजाही के दौरान विद्यालय के शिक्षक स्वयं मॉनीटरिंग करेंगे। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग को पीआरडी कर्मी की तैनाती के निर्देश तो दिए लेकिन पीआरडी कर्मी अभी तैनात नहीं हुआ है। ऐसे में मंगलवार को शिक्षकों ने स्वयं गरारी की रस्सी खींचकर बच्चों की सुरक्षित आवाजाही कराई।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील के घरुड़ी से लुमती को जोड़ने वाला गोरी नदी पर बना पुल वर्ष 2013 की आपदा में बह गया था। तब से घरुड़ी गांव के बच्चे ट्राॅली के सहारे स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण लंबे समय से इस स्थान पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। अभी तक पुल नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

इस गांव से 19 छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए राजकीय इंटर कॉलेज लुमती आते हैं। ऐसे में ट्राॅली से आवागमन करने में हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पीआरडी कर्मी की तैनाती की थी। पीआरडी कर्मी के अनुपस्थित होने के कारण बालक-बालिकाओं को स्वयं गरारी की रस्सी खींचकर आवाजाही करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी के बाद डीएम ने पीआरडी कर्मी की सेवा समाप्त करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को छात्र-छात्राओं की आवाजाही के समय विभाग में तैनात पीआरडी कर्मी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षकों ने खुद खींची गरारी की रस्सी
पिथौरागढ़। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग को पीआरडी कर्मी की तैनाती के निर्देश तो दिए लेकिन पीआरडी कर्मी अभी तैनात नहीं हुआ है। ऐसे में मंगलवार को शिक्षकों ने स्वयं गरारी की रस्सी खींचकर बच्चों की सुरक्षित आवाजाही कराई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के मुताबिक विद्यालय में तैनात शिक्षकों की रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाकर मॉनीटरिंग की जा रही है।
स्कूल में 12 के बजाय मात्र चार शिक्षक
पिथौरागढ़। विद्यालय में पहले से ही शिक्षकों की कमी बनी है। विद्यालय में 12 स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल चार ही शिक्षक कार्यरत है। प्रवक्ता संवर्ग में केवल एक शिक्षक की तैनाती है, जबकि सहायक अध्यापक एलटी में अंग्रेजी, विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शिक्षक की तैनाती नहीं है। अभिभावकों के अनुसार विद्यालय में तैनात शिक्षकों की ड्यूटी गरारी खीचने में लगाने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर इसका सीधा असर पड़ेगा। अभिभावकों ने सुरक्षा के लिए पीआरडी कर्मी की शीघ्र तैनाती की मांग की है।

बंगापानी के घरुड़ी-लुमती के बीच पुल को स्वीकृति मिली है। पहले चरण की धनराशि भी मिल चुकी है। जब तक पुल का निर्माण नहीं होता है विद्यार्थियों की आवाजाही के दौरान पीआरडी कर्मी को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए शिक्षक स्वयं मॉनीटरिंग करेंगे। - विनोद गोस्वामी, जिलाधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed