फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teachers and ANM are missing

शिक्षक और एएनएम रही हैं नदारद

Fri, 22 May 2015 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 22 May 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
 धारचूला की क्षेत्र पंचायत की बैठक में स्कूलों से शिक्षकों और एएनएम सेंटरों से एएनएम के नदारद रहने का मामला प्रमुखता से उठा। मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी ने प्रधानों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और एएनएम की सूचना जिला मुख्यालय को देने को कहा ताकि उनके विरुद्घ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में खंड विकास अधिकारी एनके भट्ट ने पिछली बैठक में उठे मुद्दों पर हुई कार्रवाई की जानकारी सदस्यों को दी। बीडीओ ने ‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ’ योजना के तहत 155 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों से इस योजना का प्रचार-प्रसार करने और अपने क्षेत्र के बुजुर्गों का तीर्थ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने की अपील की। सदस्यों ने मनरेगा के तहत बजट न मिलने का मामला उठाया।
विज्ञापन

माइग्रेशन वाले गांवों में पानी की समस्या दूर करने की मांग उठी। सीडीओ ने पात्र व्यक्तियों को पालीहाउस दिए गए हैं या नहीं इसकी जांच करने के आदेश बीडीओ को दिए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 16 गांवों में विद्युतीकरण के लिए सर्वे किया जा चुका है, जल्द ही टेंडर लगाए जा रहे हैं। बैठकमें एसडीएम अरविंद पांडे के साथ ही तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed