{"_id":"5fe61d4e8ebc3e3b5c03c9dc","slug":"teacher-dies-for-birthday-shopping-pithoragarh-news-hld408701883","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म दिन पर बजार खरीदारी को आए जवाहर नवोदय के शिक्षक की चक्कर आने से गिरे मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म दिन पर बजार खरीदारी को आए जवाहर नवोदय के शिक्षक की चक्कर आने से गिरे मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जन्मदिन के लिए केक और अन्य सामान की खरीदारी कर लौट रहे जवाहर नवोदय स्कूल के शिक्षक बाजार में अचानक गिर पड़े। साथी शिक्षक उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मूूल रूप से गंगोलीहाट के कनारा गांव निवासी जगत सिंह भंडारी पुत्र करन सिंह भंडारी जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ में कार्यरत थे। शुक्रवार को उनका 50वां जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए जगतसिंह साथी शिक्षक लव कुमार और डी डेका के साथ बाजार में खरीदारी के लिए आए थे।
केक और अन्य सामान की खरीदारी के बाद शाम को जब घर लौट रहे थे तो धर्मशाला लाइन के पास चक्कर आने पर शिक्षक भंडारी अचानक गिर पड़े। साथी शिक्षकों ने उन्हें उठाया और तुरंत जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथी शिक्षकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। शिक्षक के आकस्मिक निधन पर जवाहर नवोदय स्कूल के शिक्षकों में शोक की लहर है।