{"_id":"6ae0dcc81d15a6e8ba080617","slug":"takadi-forest-goes-up-in-flames-forest-wealth-worth-lakhs-reduced-to-ashes-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148373-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टकाड़ी का जंगल धधका, लाखों की वन संपदा खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टकाड़ी का जंगल धधका, लाखों की वन संपदा खाक
Tue, 27 Oct 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बारिश थमते ही सीमांत जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। जिला मुख्यालय के नजदीक टकाड़ी के जंगल में मंगलवार शाम आग लग गई। आग तेजी से फैलने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
टकाड़ी के जंगल में मंगलवार शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जंगल से उठता धुएं का गुबार नगर से साफ दिखाई दे रहा था। इसके बावजूद वन विभाग को करीब एक घंटे तक आग लगने की सूचना नहीं मिली। जागरूक लोगों से जानकारी मिलने के बाद विभाग ने टीम को मौके पर भेजा। आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचने की आशंका है। जाड़ों के मौसम में आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
--
टकाड़ी के जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। टीम को मौके पर भेजा गया है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा। आग लगाने वालों का पता लगाया जा रहा है। -दिनेश जोशी, रेंजर, पिथौरागढ़