फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The asphalt surfacing done on the Degree College road began to come apart within just 10 days

Pithoragarh News: 10 दिन में ही उखड़ने लगा डिग्री कॉलेज मार्ग में किया गया डामरीकरण

Tue, 27 Oct 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The asphalt surfacing done on the Degree College road began to come apart within just 10 days
लोहाघाट (चंपावत)। डिग्री कॉलेज मार्ग में लोक निर्माण विभाग की ओर से किया गया डामरीकरण घटिया गुणवत्ता के चलते उखड़ने लगा है। निर्माण कार्य की घटिया गुणवत्ता पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। लोगों ने डामरीकरण कार्य की जांच की मांग कर जल्द इसे ठीक करने की मांग की है। करीब 10 दिन पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से बाड़ीगाड़ के पास डिग्री कॉलेज मार्ग में डामरीकरण का कार्य किया था। सड़क में डामर करने के साथ ही यह उखड़ने लगा है।
विज्ञापन

सड़क में डाला गया डामर उखड़ने से इसकी गिट्टी दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। इस मार्ग में डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा रायनगर चौड़ी, डैंसली, भुमलाई, कोयाटी, गल्लागांव, गंगनौला आदि क्षेत्रों के ग्रामीण रोज आवाजाही करते हैं। इस मार्ग से कई स्कूली वाहन भी गुजरते हैं। सड़क में डामर उखड़ने से इसकी गिट्टियों में दुपहिया वाहनों के रपटने का काफी खतरा बना हुआ है। लोगों ने जल्द पूर्ण गुणवत्ता के साथ सड़क में डामरीकरण करने की मांग की है। इधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मयंक तिवारी का कहना है कि सड़क में डामरीकरण कर इसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed