फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Taxi union caught drivers doing illegal recovery, released with a warning

टैक्सी यूनियन ने अवैध वसूली करते वाहन चालकों को पकड़ा, चेतावनी देकर छोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Taxi union caught drivers doing illegal recovery, released with a warning
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में टैक्सी यूनियन ने अवैध वसूली के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया। इस दौरान कई टैक्सी चालक विभिन्न यात्रा मार्ग पर अधिक किराया वसूल करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। इनको भविष्य में अधिक किराया न लेने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नवल किशोर के नेतृत्व में मनमाना किराया लेने की शिकायत पर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाया गया। जिसमें यात्रियों से पूछने पर कई वाहन चालक तय किराये से अधिक किराया लेते हुए पाए गए। जिन्हें यूनियन ने कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने चालकों से अधिक किराया न वसूलने को कहा। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे चालकों के खिलाफ यूनियन स्वयं कार्रवाई करेगी। यूनियन अध्यक्ष नवल ने कहा कि यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाले वाहनों के चालकों को उस मार्ग में वाहन संचालित करने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि अगर कोई अधिक किराया लेता है और उनके साथ अभद्रता करता है, तो वह यूनियन से इसकी शिकायत कर सकते हैं। अभियान में सोनू ठकुराठी, गणेश जंग, हयात, मही सौन, बलराज महर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed