फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Taught mountaineering to school children

Pithoragarh News: स्कूली बच्चों को सिखाया पर्वतारोहण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Taught mountaineering to school children
धारचूला में अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। कलाइंबिंग बियांड द समिट्स (सीबीटीएस) संस्था ने रं म्यूजियम में विभिन्न स्कूलों के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया। बच्चों को पर्वतों का महत्व बताकर उनकी सुंदरता, स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रं कल्याण संस्था के संरक्षक अजय नबियाल ने किया। उन्होंने सीबीटीएस के कार्यक्रम को सराहा। संस्था के संस्थापक योगेश गर्ब्याल ने बताया कि रं कम्युनिटी स्कूल, न्यू सनराइज, मिशन स्कूल, विवेकानंद, मल्लिकार्जुन, जीजीआईसी, आर्मी पब्लिक स्कूल, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कुटी, प्राइमरी गुंजी और नेपाल की दार्चुला पब्लिक स्कूल के करीब 180 बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आठ दिसंबर को 110 बच्चों को धारचूला कोट का भ्रमण कराया गया। गलाती में 70 बच्चों ने रॉक क्लाइंबिंग और रिवर क्रॉसिंग की। संस्था की कोऑर्डिनेटर कला बडाल ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस की थीम वूमेन मूव माउंटेन्स थी। कार्यक्रम में महिमन ह्यांकी, कृष्णा गर्ब्याल, डीके फकलियाल, पर्वतारोही कला, योगेश आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed