फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boundary walls of schools and houses collapsed due to torrential rain

Pithoragarh News: मूसलाधार बारिश से ढही विद्यालयों, मकानों की सुरक्षा दीवार

Tue, 01 Sep 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Boundary walls of schools and houses collapsed due to torrential rain
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में सोमवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक भैरंगी पौड़ ग्रामीण सड़क पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। कई विद्यालयों, मकानों, गोशाला की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

बारिश के चलते किमतोली मोटर मार्ग में सड़क की दीवार गिरने से बसंती देवी की गोशाला को खतरा बना हुआ है। ग्राम पंचायत कोटला मंदिर और गांव को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मजपीपल की दीवार क्षतिग्रस्त, राजकीय इंटर कॉलेज मडलक को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

पंचेश्वर खाईकोट में नदी नाले उफान में आने से भूकटाव से पेड़ों और उपजाऊ भूमि को नुकसान, छमनिया चौड़ राजकीय पॉलीटेक्निक विद्यालय परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त होने से भवन को खतरा, बाराकोट मोटर मार्ग में छमनिया रोडवेज के पास स्क्रबर बंद होने से बरसात का पानी सड़क में पानी बह रहा है। इससे पैदल आवाजाही करने और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाराकोट ब्लॉक के झिरकुनी गांव में विजय जोशी के घर के आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त होने से मकान को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed