फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Talla Johar to Delhi, Mumbai, Pune WhatsApp group helping people trapped in metros.

महानगरों में फंसे लोगों तक मदद पहुंचा रहा तल्ला जोहार टू दिल्ली, मुंबई, पूणे ह्वट्सएप ग्रुप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Talla Johar to Delhi, Mumbai, Pune WhatsApp group helping people trapped in metros.
दरपान सिंह मेहता। - फोटो : AMAR UJALA
जीवन दानू (संवाद), नाचनी (पिथौरागढ़)। तल्ला जोहार के पांच युवक कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते महानगरों में फंसे तल्लाजोहार क्षेत्र के मजदूरों को तल्ला जोहार टू दिल्ली, मुंबई, पूणे ह्वट्सएप ग्रुप बनाकर मदद पहुंचा रहे हैं। तल्लाजोहार क्षेत्र के पांच दर्जन गांवों के सैकड़ों युवा देश के प्रांतों, महानगरों में मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, होटल इंडस्ट्री, कंस्ट्रक्शन कंपनियों आदि में रोजगार करते हैं। कोराना महामारी के चलते उद्योगों, कंपनियों से श्रमिकों को वेतन नहीं मिला। जमा रकम भी खत्म हो गई। इन लोगों की समस्या देखते हुए दिल्ली में रहने वाले होकरा निवासी खुशाल सिंह मेहता, हल्द्वानी में रहने वाले बेडूमहर राथी के दरपान सिंह, चंडीगढ़ में रहने वाले किमखेत निवासी पूरन मेहता और दिल्ली में रहने वाले रसियाबगढ़ काभड़ी निवासी प्रकाश सिंह दशौनी ने फंसे लोगों की सहायता के लिए ह्वट्सएप ग्रुप बनाया और ऑनलाइन सहायता पहुंचानी शुरू कर दी। ग्रुप में चार सौ से अधिक सदस्यों ने ढाई लाख से ऊपर फंड जमाकर अब तक प्रवासी 52 परिवारों और 155 एकल व्यक्तियों को भोजन उप्लब्ध कराया है। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने भी इस ग्रुप की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
--::: इस तरह करते थे ऑनलाइन मदद :: नाचनी। कमरों में कैद, जरूरतमंद मजदूर परचून की दुकान में जाता है। निर्धारित एक व्यक्ति, पांच किलो आटा, पांच किलो चावल, एक लीटर खाद्य तेल, एक किलो दाल, नमक, चीनी सहित एक हजार मूल्य का जरूरी सामान खरीदने का बिल दुकानदार ग्रुप एडमिन खुशाल सिंह मेहता को भेजा करते हैं। इसके बाद खुशाल सिंह संबंधित दुकानदार के पेटीएम में ऑनलाइन पैमेंट कर देता है।
विज्ञापन

Talla Johar to Delhi, Mumbai, Pune WhatsApp group helping people trapped in metros.
पूरन सिंह मेहता। - फोटो : AMAR UJALA
पूरन सिंह मेहता।
विज्ञापन

Talla Johar to Delhi, Mumbai, Pune WhatsApp group helping people trapped in metros.
खुशाल सिंह मेहता। - फोटो : AMAR UJALA
खुशाल सिंह मेहता।
विज्ञापन

Talla Johar to Delhi, Mumbai, Pune WhatsApp group helping people trapped in metros.
प्रकाश सिंह दसौनी। - फोटो : AMAR UJALA
प्रकाश सिंह दसौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed